Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

झुंझुनूं एकेडमी चेयरमैन डॉ. दिलीप मोदी व छात्रावास निदेशक कुरड़ाराम धींवा का किया ‘स्पेशल माॅर्निंग असेम्बली’ में शानदार सम्मान समारोह

राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर लगातार सात वर्षों से एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग में 5वीं रैंक के साथ किया टाॅप

झुंझुनूं,(24 अक्टूबर 2024)। झुंझुनूं एकेडमी चेयरमैन डॉ. दिलीप मोदी को होटल लीला गुरुग्राम में आयोजित सम्मान समारोह में ‘को-एड डे कम बोर्डिंग स्कूल’ कैटेगरी में, छात्रावास निदेशक कुरड़ाराम धींवा को ‘बजट प्राइवेट स्कूल’ कैटेगरी में ‘ एज्युकेशन वल्र्ड इण्डिया’ सम्मान से सम्मानित किया गया।
झुंझुनूं एकेडमी के पथ प्रदर्शक दोनों महान शख्सियत का झुंझुनूं एकेडमी, शूरवीर डिफेंस एकेडमी, सैनिक एकेडमी, स्कूल प्लस विद्यार्थियों व अध्यापकों, हाॅस्टल वाॅर्डन्स एवं समस्त कर्मचारियों द्वारा स्पेशल माॅर्निंग असेम्बली में अंग वस्त्र व पुष्प गुच्छ भेंट कर तालियों की गड़गड़ाहट के बीच स्वागत किया गया।
झुंझुनूं एकेडमी चेयरमैन डाॅ. दिलीप मोदी ने अपने उद्बोधन में खुशी प्रकट करते हुए कहा कि अपने 42 वर्षों की शिक्षा यात्रा में राष्ट्रीय स्तर लगातार सातवीं बार शिक्षा क्षेत्र की जानी-मानी पत्रिका ‘एज्यूकेशन वल्र्ड’ द्वारा आयोजित इस सम्मान को प्राप्त करना स्कूल के लिए ही नहीं अपितु शेखावाटी के लिए अत्यंत गौरव की बात है। इस सम्मान हेतु कड़े मापदंडों से गुजरते हुए झुंझुनूं एकेडमी ने लगातार अपनी रैंक को बढ़ाया है। उन्होंने बताया इन्हीं कड़े मापदण्डों पर खरे उतरते हुए इन्हें आॅल इंडिया में पाँचवीं राजस्थान म ें दूसरी तथा झुंझुनूं में प्रथम रैंक प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि होटल लीला में हजारों की तालियों की गड़गड़ाहट के बीच जब उन्होंने इस सम्मान को प्राप्त किया तब अपनी शिक्षा यात्रा की तपस्या को फलीभूत होता महसूस किया।
जीवेम् मैनेजिंग डायरेक्टर नीरजा मोदी ने अपने उद्बोधन में बच्चों पर अपना स्नेह लुटाते हुए इस सम्मान का श्रेय झुंझुनूं एकेडमी के विद्यार्थियों, अभिभावकांे व टीम के प्रत्येक सदस्य को देते हुए अपना बड़प्पन दिखाया व बच्चों को प्रकृति से प्रेेम व ईश्वर के प्रति कृतज्ञ बने रहने का पाठ पढ़ाया।
स्कूल निदेशक आकाश मोदी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए स्पेशल माॅर्निंग असेम्बली को संबोधित करते हुए कहा कि बदलती प्रतिस्पर्धात्मक परिस्थितियों में सामान्य ज्ञान के साथ जीवन का ज्ञान देते हुए भावी समाज के लिए सुयोग्य नागरिक तैयार करने हेतु झुंझुनूं एकेडमी सदैव कटिबद्ध रहा है । नवाचारों के साथ आधुनिक तकनीकों का समावेश कर अध्ययन अध्यापन करवाना इसकी विशेषता रही है।
जानकारी देते हुए छात्रावास निदेशक कुरड़ाराम धींवा ने बताया कि ‘घर से दूर आदर्श घर’ के नाम से विख्यात जीवेम् हाॅस्टल अपने पौष्टिक भोजन, आवास, खेल, अतिरिक्त कक्षाएँ इत्यादि शानदार व्यवस्थाओं के लिए हमेशा अग्रणी रहा है। अफोर्डेबल फीस में महानगरों जैसी सुविधाएं देने वाला जीवेम् हाॅस्टल हर विद्यार्थी के सम्पूर्ण व्यक्तित्व विकास हेतु कटिबद्ध रहा है।
इस अवसर पर जीवेम मैनेजिंग डायरेक्टर नीरजा मोदी, स्कूल निदेशक आकाश मोदी, गरिमा मोदी, हाॅस्टल डायरेक्टर कुरड़ाराम धींवा, स्कूल प्राचार्य डाॅ. रविशंकर शर्मा, उप-प्राचार्या सरोज सिंह, एडमिशन डायरेक्टर श्यामसुन्दर शर्मा, हैड-मिस्ट्रेस उमा शर्मा, स्कूल प्रशासक कमलेश कुलहरि,शूरवीर डिफेंस एकेडमी मैनेजिंग डायरेक्टर अजीत सिंह शेखावत, एकेडमिक हैड अमित कुमार शर्मा, सैनिक एकेडमी हैड रामस्वरूप झाझड़िया, प्री फाउंडेशन हैड डी.सी मीणा, चीफ हाॅस्टल वार्डन महेश डूडी व मनोज शर्मा सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.