Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

विशेष योग्यजनों के सम्मान के साथ सम्पन्न हुआ समाज कल्याण सप्ताह

झुंझुनूं, (7 अक्टूबर 2024)। राज्य सरकार के निर्देशानुसार समाज कल्याण सप्ताह का समापन समारोह सोमवार को विशेष योग्यजन (दिव्यांगजन) कल्याण दिवस मनाकर किया गया। राजकीय अंबेडकर महाविद्यालय स्तरीय कन्या छात्रावास, झुन्झुनू में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक डॉ. पवन पूनियां ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विभाग के सामाजिक सुरक्षा अधिकारी डॉ. निखिल कुमार ने विशेष योग्यजनों के कल्याण हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं एवं नियमों की जानकारी दी एवं दिव्यांगजनों के निरोगी जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान उपनिदेशक डॉ. पवन पूनियां ने दिव्यांगजन कल्याण के क्षेत्र में अपना योगदान देने वाले दिव्यांगजनों का माल्यार्पण कर शॉल व श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया एवं दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग उपकरण प्रदान किए।

कार्यक्रम के दौरान राजस्थान दिव्यांग सेवा संस्थान, झुन्झुनू के पदाधिकारी राकेश सिरोवा, बाबुलाल एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कार्मिक सत्यवीर सीगड़, सुमन, कृष्ण कुमार यादव, राजेन्द्र कुमार धवल, सुरेश कुमार कुमावत, कृष्ण कुमार एवं छात्रावास की छात्राओं ने कार्यक्रम के सफल कियान्वयन हेतु अपना सहयोग प्रदान किया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.