Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

निर्जला एकादशी पर लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट का दो दिवसीय सेवा कार्यक्रम आयोजित

आम राहगीरों को पिलाया ठंडा शीतल पाइनेप्पल ज्यूस व पूर्व संध्या पर कच्ची बस्तियों में किया खाद्य सामग्री का वितरण

लक्ष्मणगढ़ (18 जून 2024)। लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट के द्वारा आध्यात्मिक चेतना अभियान के तहत दो दिवसीय कार्यक्रम में निर्जला एकादशी पर दानदाता के सहयोग से ट्रस्ट कार्यालय तोदी कॉलेज रोड, केसरिया कंवर मंदिर के पास, आम राहागीरों को ठंडा शीतल पाइनेप्पल ज्यूस पिलाया। ट्रस्ट के दो दिवसीय आयोजन के तहत निर्जला एकादशी की पूर्व संध्या पर सोमवार को शहर के विभिन्न हिस्सों में बसी कच्ची बस्तियों में खाद्य सामग्री का वितरण किया जबकि मंगलवार को निर्जला एकादशी पर तोदी कालेज रोड पर पाइनेप्पल ज्यूस राहगीरों व आमजन को पिलाया।
इस अवसर पर ट्रस्ट संरक्षक सुभाष जोशी, प्रकाश पासोरिया, ताराचंद कुमावत, प्रभारी राजेंद्र कुमार शर्मा, दिव्यांग प्रकोष्ठ प्रभारी कमल कुमावत, अमित सोनी, पिंटू सुरेका, रामपाल कुमावत, रमेश छिंछासवाला, महेंद्र घासोलिया, नासिर तगाला, सुरेंद्र गुर्जर, लोकित दहिया, रोहित दहिया, सुरेश शर्मा, महेश कुमावत, बीजू कुमावत, राजेश शर्मा, हर्ष मुरारका, मयंक मुरारका, अनिल मुरारका, कालू जांगिड़, सतपाल जाट, जितेंद्र कुमावत सहित ट्रस्ट के अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.