Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनू (8 मार्च 2024)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग के निर्देशानुसार राजकीय अवकाश के दिन महिलाओं के ड्राईविंग टेस्ट लिये गये। इस मौके पर जिन महिला अभ्यर्थीयों द्वारा स्थायी लाईसेंस के लिए आवेदन किया हुआ था उनकी स्लॉट संबंधी बाध्यता को हटा कर उनका लाईसेन्स टेस्ट ट्राइल शुक्रवार को किया गया। टेस्ट में पास होने वाली सभी महिला अभ्यर्थियों को विभाग की ओर से उपहार में हेलमेट दिये गये। जिला परिवहन अधिकारी डॉ मक्खन लाल जांगिड़ ने बताया कि ड्राइविंग टेस्ट में सफल होने वाली 11 महिला अभ्यर्थियों को अजय हीरो मोटर्स के सौजन्य से निःशुल्क हेलमेट वितरित किए गए । इस अवसर पर परिवहन निरीक्षक चिराग उमरवाल भी मौजूद रहे ।