Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

डॉ. डीएन तुलस्यान राजस्थान समरसता अवार्ड से राजस्थान दिवस पर सम्मानित होंगे

झुंझुनू,(08 मार्च 2024)। भारत की प्रतिष्ठा, शक्ति, पंचशील सिद्धांत के सम्मान में अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच एवं राष्ट्रीय समता स्वतंत्रता मंच के संयुक्त तत्वाधान में राजस्थान स्थापना दिवस के उपलक्ष में जयपुर शहर में 30 मार्च को जी-22 समरसता सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जा रहा है जिसमें डॉक्टर डीएन तुलस्यान ट्रस्टी श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था को समाज सेवा एवं धार्मिक सामाजिक सेवा कार्यों के क्षेत्र में राजस्थान समरसता रत्न अवार्ड से मंच द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
सांस्कृतिक सचिव लाल बहादुर ने बताया कि चयन समिति ने डॉक्टर डीएन तुलस्यान का कर्मस्थली से विकास तक सेवा कार्यों का अवलोकन कर अनवरत परिश्रम पर चयन किया है।
राजस्थान समरसता रत्न प्रतिभा समाज के अनुकरणीय व्यक्तित्व को प्रदान किया जाता है जिसमें डॉक्टर डी एन तुलस्यान की प्रतिभा का चयन होने पर डॉक्टर डीएन तुलस्यान को एवं अनेक संस्थाओं द्वारा फोन पर मंच कार्यालय में भी बधाइयां प्रेषित की गई है।

जी-22 समरसता सोशल मिशन यात्रा में सम्मिलित सांस्कृतिक सिस्टम मंडल सदस्यों में सम्माननीय महामहिम न्यायमूर्ति परमानंद झा प्रथम उपराष्ट्रपति नेपाल सरकार, माननीय इंदिरा राणा मगर उपसभामुख नेपाल सरकार, माननीय कुमारी मुक्तान कैबिनेट मंत्री बागमती प्रदेश नेपाल सरकार, डॉक्टर गोपाल ठाकुर अध्यक्ष भाषा आयोग नेपाल सरकार सहित अन्य विभूतियां का भी राजस्थान दिवस पर अभिनंदन किया जाएगा।

समारोह का शुभारंभ 22 राष्ट्रों के राष्ट्रध्वजों के साथ समरसता रथ, 500 महिलाओं द्वारा समरसता कलश यात्रा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम से किया जाएगा।

हिंदू शिवा बैंड़ अपनी राष्ट्रभक्ति का संदेश देंगे, कछ्छी घोड़ी, कालबेलिया नृत्य का आयोजन भी होगा। रात्रि भोज कार्यक्रम में भारत सरकार, राजस्थान सरकार के महननीय एवं प्रबुद्ध व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया है।

विभिन्न राष्ट्रों के राष्ट्रगान से प्रतिभाओं का अभिनंदन किया जाएगा। राजस्थान समरसता रत्न प्रतिभा डॉक्टर डीएन तुलस्यान को इंडो-नेपाल समरसता सोशल मिशन यात्रा में सम्मिलित किया गया है।

सम्मेलन को 22 राष्ट्र भारत, नेपाल, भूटान, अफगानिस्तान, अल्जीरिया, एंगोला, ऑस्ट्रेलिया, क्रोएशिया, फिनलैण्ड, तुनीशियां, जर्मनी, इराक, इजराइल, मैकडोनिया, मोरक्को, नीदरलैण्ड, नाइजीरिया, नॉर्वेजियन, रोमानिया, रॉयल डेनिस, श्रीलंका एवं मालदीप ने अपना नैतिक समर्थन देकर अपने-अपने राष्ट्र का राष्ट्र ध्वज प्रदान किया है।
इस अवसर पर पंडित अजय दाधीच के नेतृत्व में अनेक विद्वान वैदिक मंत्रो से समारोह में प्रतिभाओं को आशीर्वाद प्रदान करेंगे।

राष्ट्रीय समता स्वतंत्र मंच के मुख्य उद्देश्यों में भारत नेपाल की वैदिक कालीन संस्कृति का पुनः उत्थान हो, भारत पुनः वैदिक कालीन जगत गुरु के आसन पर पद स्थापित हो, भारत को संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद में विटो पावर के साथ स्थाई सदस्यता मिले, अयोध्या को संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय बनाया जावे एवं विवेक रामा स्वामी भारतीय उद्योगपति अमेरिका को यूएनओ का नेतृत्व दिया जावे आदि है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.