Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
नेवटा ग्राम में कार्यरत ब्लू-पोटरी के दस्तकारों के लिए 15 दिवसीय डिजाइन विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
जयपुर, (24 फरवरी 2025)। राज्य सरकार द्वारा दस्तकारों के प्रशिक्षण हेतु आवंटित बजट के अंतर्गत ग्रामीण गैर कृषि विकास अभिकरण (रूडा), जयपुर द्वारा एकता आर्ट एंड क्राफ्ट संस्थान, जयपुर के सहयोग से ग्राम नेवटा, तहसील सांगानेर में कार्यरत ब्लू-पोटरी के दस्तकारों के लिए 15 दिवसीय डिजाइन विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन सोमवार को हुआ। प्रशिक्षण में नेवटा एवं आस-पास के गाँवों के पुरुष एवं महिला दस्तकारों द्वारा उत्साहपूर्वक भाग लिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का आकस्मिक निरीक्षण डॉ. मनीषा अरोड़ा द्वारा निरीक्षण के दौरान दस्तकारों को बाजार को मांग के अनुरूप नए डिजाइन एवं उच्च गुणवत्ता के उत्पाद तैयार करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
प्रबंध निदेशन, रूडा द्वारा उत्पादों के विपणन हेतु विभाग स्वरा आयोजित होने वाले विभिन्न प्रदर्शनी/मेलों में भाग लेने एवं राज्य सरकार के ई-बाजार ऑनलाइन मार्केटिंग पोर्टल के माध्यम से उत्पादों के विपणन की जानकारी भी दस्तकारों को प्रदान की गई तथा सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के माध्यम से ऑनलाइन मार्केटिंग की एक दिवसीय कार्यशाला के आयोजन हेतु दस्तकारों से प्रस्ताव मांगे गए।
निरीक्षण के समय मयंक मोहन जोशी, उप महाप्रबंधक, रूडा, त्रिलोक चंद्र, संरक्षक, एकता आर्ट एंड क्राफ्ट संस्थान, जयपुर, प्रीति शर्मा, डिजाइनर एवं संजय प्रजापति मास्टर क्राफ्ट्समैन भी उपस्थित रहे।