Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
क्षेत्र के सभी विद्यालयों को चरणबद्ध रूप से विकसित किया जाएगा — संसदीय कार्य मंत्री
लूणी विधानसभा क्षेत्र के 25 विद्यालयों में 7.69 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की मिली वित्तीय स्वीकृति
जयपुर,(11 अक्टूबर 2024)। लूणी विधानसभा क्षेत्र में समग्र शिक्षा अभियान के तहत 25 विद्यालयों में आधारभूत ढांचा विकसित करने के लिए 769.84 लाख रुपए की लागत के निर्माण कार्यों की वित्तीय स्वीकृति जारी की गई।
संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि क्षेत्र के सभी विद्यालयों में आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए चरणबद्ध रूप से कार्य करवाए जायेंगे। उन्होंने कहा समसा के तहत जिन कार्यों की स्वीकृति मिली है, वे सभी कार्य तय समयावधि में पूर्ण किए जाएंगे।
पटेल ने कहा क्षेत्र के विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक वातावरण निर्मित करने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध करवाने में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। उन्होंने कहा हम मिलकर गांव के विद्यालय को आदर्श विद्यालय बनाने के लिए विशेष प्रयास करें।