Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

जागरूकता रैली को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया

झुंझुनूं, (14 अगस्त 2023)। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व दिवस पर शहीद कर्नल जेपी जानू राउमावि से शहीद स्मारक पार्क तक जागरूकता रैली निकाली गई। जागरूकता रैली को जिला कलक्टर डॉ. खुशाल ने हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान अति. जिला कलक्टर मुरारी लाल शर्मा, सीएमएचओ डॉ. राजकुमार डांगी, डीईईओ माध्यमिक सुभाष ढाका, जिला खेल अधिकारी राजेश ओला, महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक बृजेंद्र राठौड़, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी अनिल कुमार पूनियां, पीआरओ हिमांशु सिंह, स्काउट गाईड सीओ महेश कालावत सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। जागरूकता रैली में मतदाता जागरूकता के संबंध में युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के संबंध में भी अपील की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.