Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

महाराणा प्रताप जयन्ती पर राज्यपाल की शुभकामनाएं

जयपुर, (16 जून 2026)। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने महाराणा प्रताप जयन्ती (17 जून) पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

राज्यपाल बागडे ने महाराणा प्रताप जयंती पर उन्हें स्मरण करते हुए कहा कि हल्दीघाटी का युद्ध निर्णायक था। इसमें महाराणा प्रताप ने अदम्य साहस दिखाते हुए मुग़लों को भयभीत ही नहीं किया उन्हें मेवाड़ से खदेड़ा था। बाद में सुनियोजित दिवेर के युद्ध में उन्होंने अकबर की सेना पर विजय प्राप्त की और उन्हें आत्मसमर्पण करवाया।

बागडे ने कहा कि मेवाड़ की स्वतंत्रता के लिए किया वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप का संघर्ष मातृभूमि के स्वाभिमान से जुड़ा था। उन्होंने समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर मातृभूमि की रक्षा के लिए मुगलों से सतत संघर्ष किया, पर कभी हार नहीं मानी।

राज्यपाल ने महाराणा प्रताप के जीवन एवं कृतित्व से प्रेरणा लेकर सशक्त, समर्थ और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए कार्य करने का आह्वान किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.