Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

शहीद सिपाही चन्द्रभान को दी श्रद्धांजलि।

सूरजगढ़ ,(09 जून 2026)।सूरजगढ़ थाने के शहीद सिपाही चन्द्रभान भगासरा को पूर्व चैयरमैन सुरेश शर्मा की अगुवाई में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।जाट समाज के अध्यक्ष जगदेव सिंह खरड़िया ने बताया कि राजस्थान पुलिस के जांबाज कांस्टेबल चन्द्रभान सूरजगढ़ थाने में पोस्टेड थे।बलौदा में बैंक लूटकर भाग रहे हथियारबंद लुटेरों का बहादुरी से मुकाबला करते हुए 9जून 2010 को उनकी मृत्यु हुई थी।डकैतों द्वारा चलाई गई गोलियों का निहत्थे ही डटकर मुकाबला करते हुए उन्होंने वीरगति प्राप्त की थी।उन्हें राजस्थान पुलिस का पहला शहीद होने का गौरव प्राप्त है। सूरजगढ थाने के समीप उनका स्मारक बनाया गया है जहां प्रति वर्ष 9 जून को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है।हम शहीदों को याद करके उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं इससे पुलिस और सेना का मनोबल बढता है।इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सन्दीप मान , पूर्व वाइस चेयरमैन राजकुमार गोदारा, बलबीर राव, राजकरण भड़िया, राजेश जोशी,दिनेश शर्मा, वकील अशोक शर्मा, मोतीलाल डिग्रवाल, बाबुलाल बड़गुजर,UNSI के प्रदेश संयुक्त सचिव यश डैला, गजानंद कटारिया,किशोरी लाल गोगावत,इन्दकुमार चेतीवाल,समाज सेवी हेमन्त लुनायच, मोती बासिया,सलीम खान,अंतरसिंह स्योराण, जुगल किशोर पहाड़िया आदि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.