Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

गोवला एंव महरमपुर में किया जागरूकता बैठक का आयोजन

झुंझुनूं,(13 मई 2026)। समाज में जागरूकता का संदेश देने के लिए चिड़ावा की स्वंयसेवी संस्था रामकृष्ण जयदयाल डालमिया सेवा संस्थान और ग्राम विकास समिति गोवला गावं में व महरमपुर गावं के संयुक्त तत्वाधान में जल बचाने एंव पर्यावरण को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम किया गया, जिसमें जल संरक्षण, पर्यावरण सुधार, फसलों में कम पानी चाहने वाली फसलों एंव बागवानी, जैविक खेती आदि गतिविधियों के बारे में चर्चा की गई।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता संस्थान के परियोजना प्रबंधक भूपेन्द्र पालीवाल ने दोनों गांवों में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया कि समय को देखते हुए सभी ग्रामीण जागरूक हो रहे है और जल बचाने के लिए प्रयासरत है इसके लिए किसानों द्वारा ज्यादा पानी चाहने वाली फसलों जैसे मूंगफली, कपास आदि का बुवाई कम कर वो बगीचों एंव कम पानी वाली फसलों की ओर अग्रसर हो रहे है इसके साथ ही उन्होंने सभी को बताया कि सभी किसान जैविक खेती करे ताकि हमारा पर्यावरण संसाधन दूषित ना हो और हमें शुद्ध एंव पोष्टिक अनाज मिलने के साथ-साथ भूमि की उर्वरा शक्ति भी बनी रहेगी। पालीवाल ने सबसे आह्वान किया कि अपने-अपने गांव को एक आर्दश गांव बनाने के लिए सभी को विकास कार्यों के लिए आगे आना चाहिये।

 इसके साथ ही पालीवाल ने बताया कि संस्थान द्वारा आगामी बारिश के मौसम से समय पौधारोपण अभियान के तहत गांवों में एक लीटर जल विधि से सार्वजनिक स्थानों पर पौधारोपण किया जाएगा। इसके साथ ही गांवों में पुर्नभरण कूप बनाये जाएगे ताकि बारिश का पानी भूमिगत डाला जा सके।

संस्थान के जल संसाधन एंव ग्रामीण विकास समन्वयक संजय शर्मा द्वारा गांवों में संस्थान द्वारा किये गये विकास कार्यों जैसे वर्षाजल संग्रहण कुण्ड, पुनर्भरण कूप, शौचालय, स्वच्छता के साथ-साथ जल की महत्वता व जल की गुणवत्ता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी साथ ही जल समन्वयक द्वारा बताया गया कि वर्षाजल मानव जीवन के लिए एक अमृत समान जल है इसे हमें संग्रहण करना है वह पूरे वर्षभर हमें काम में लेना है। भूजल एंव वर्षाजल में अंतर समझाया कि भूजल को जाचं कर अशुद्धियों के बारे में जागरूक किया साथ ही व्यक्ति, घरो व गांव के आम रास्तें की साफ-सफाई रखने का आहवान् किया उन्होने पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए प्लास्टिक की थैलियों के इस्तेमाल को बन्द करने पर भी जोर दिया।

इस अवसर पर सभी ग्रामीणों की तरफ से गांवों के विकास के लिए किये जा रहे कार्यो हेतु डालमिया संस्थान का आभार एंव धन्यवाद व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम के दौरान संस्थान के क्षेत्रिय कृषि पर्यवेक्षक राकेश महला, अजय बलवदा एंव अखिल कालेर एंव महैन्द्र, दरियासिंह, कमल, अशोक, श्रीराम, प्रदीप, सुरेश झाझडिया, बाबूलाल कुमावत, शिशराम मेघवाल, अनिता, मुन्नी, लक्ष्मी, मोनिका, हवासिंह, रामसिंह, नेतराम, बंशीधर, धर्मपाल,संतोष, राजबाला, सुमन सहित अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.