Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनूं, (01 मई 2026)। नगर परिषद झुन्झुनू द्वारा शुक्रवार को जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीगण के लिए प्रगणको के दो बैच का प्रशिक्षण शिविर डाईट झुन्झुनू में आयोजित किया गया, जिसमें 80 प्रगणको एवं सुपरवाईजर को जनगणना कार्य का प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग द्वारा प्रगणको सम्बोधित करते हुए कहा कि जनगणना कार्य एक राष्ट्रीय महत्व का कार्य है और प्रत्येक प्रगणक को इसको सही संमको का सकलन किया जाना चाहिए। प्रगणको द्वारा संकलित समंक राष्ट्र के विकास की योजना बनाने के लिए महत्व पूर्ण भूमिका अदा करते है एवं महत्व पूर्ण प्राथमिक सामग्री के रूप में कार्य करते है चार्ज जनगणना अधिकारी देवीलाल बौचल्या ने कहा कि जनगणना कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नही की जानी चाहिए। लापरवाही पर जनगणना अधिनियम मे सजा के प्रावधान है जिसमे प्रत्येक स्थिति से बचना चाहिए। इसके साथ ही अतिरिक्त चार्ज अधिकारी नेहा चौधरी द्वारा बताया गया कि जो प्रगणनक सुपरवाईजर अनुपस्थित रहेगा उसके विरूद्ध जनगणना अधिनियम 1948 के तहत कार्यवाही की जावेगी। साथ जिला परियोजना अधिकारी अरूण जाखड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशिक्षण 12 मई 2026 तक चलेगा। प्रशिक्षण फिल्ड ट्रेनर उम्मेद सिंह महला, शशिकान्त, प्रमेन्द्र कुल्हार, गजेन्द्र सिंह द्वारा जनगणना 2027 प्रथम चरण मकान सूचिगण प्रशिक्षण दिया जाता हैं केगया।