Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

HPV टीकाकरण अभियान को लेकर जागरूकता रैली का हुआ आयोजन

झुंझुनूं (17 अप्रैल 2026)। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के शुरू किए गए एचपीवी टीकाकरण अभियान की जन जागरूकता बढ़ाने के उद्वेश्य से शुक्रवार को जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। नर्सिंग स्टूडेंट्स की ओर से निकाली गई रैली को शहीद पार्क से स्थानीय विधायक राजेंद्र भांभू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ अरुण गर्ग, जिला प्रमुख हर्षिणी कुलहरी, सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर, आरसीएचओ डॉ दयानंद सिंह, पीएमओ डॉ जितेंद्र भांबू,एएनएमटीसी प्राचार्य सुरेन्द्र डिग्रवाल मौजूद रहे। विधायक राजेंद्र भांभू ने एचपीवी वैक्सीन को महिलाओं के दृष्टि से बहुत महत्वाकांक्षी और उपयोगी बताया। जिला कलक्टर डॉ अरुण गर्ग बताया कि 24 अप्रैल से सात दिवसीय विशेष HPV वैक्सीन कैंपेन चलाकर जिले के 177 संस्थानों पर टीके लगाए जाएंगे हमरा यह प्रयास है कि जिले की सभी 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव की यह वैक्सीन लगाई जाए।इस सिंगल डोज से उसे पूरे जीवन भर सर्वाइकल से सुरक्षा मिलेगी। जिला प्रमुख हर्षिणी कुलहरी ने सभी अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव की वैक्सीन सभी निर्धारित आयु वर्ग की बेटियों को लगाई जाए। सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि 24 अप्रैल से शुरू होने वाले कैंपेन की तैयारियां पूरी कर ली गई है पूरे जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी पीएचसी तक वैक्सीन उपलब्ध रहेगी शिक्षा विभाग को दिए प्लान के अनुसार शिक्षा विभाग टीकाकरण के लिए बेटियों को इन सेंटर्स तक लेकर आए और टीका लगाए। बाजार में यह वैक्सीन करीब 5 हजार रुपए की आती हैं जो सरकार निःशुल्क उपलब्ध करवा रही है। सिंगल डोज में पूरी सुरक्षा मिलेगी।

इस अवसर पर सर्वाइकल कैंसर से बचाव की जानकारी HPV वैक्सीन अभियान के पोस्टर का विमोचन किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.