Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

ग्रीष्मकाल में सहकारी अधिकरण के न्यायालय व कार्यालय समय में परिवर्तन – 13 अप्रैल से 28 जून तक लागू रहेगा नया समय

जयपुर, (9 अप्रैल 2026)। राज्य सरकार द्वारा ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए राज्य सहकारी अधिकरण, जयपुर के न्यायालय एवं कार्यालय समय में परिवर्तन किया गया है। नया समय 13 अप्रैल 2026 से 28 जून 2026 तक प्रभावी रहेगा।

सहकारिता विभाग के संयुक्त शासन सचिव श्री प्रह्लाद सहाय नागा ने बताया कि न्यायालय का समय प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक रहेगा। मध्यांतर का समय प्रातः 10:30 बजे से 11:00 बजे तक रहेगा। इसी प्रकार कार्यालय का समय प्रातः 7:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। यहां मध्यांतर का समय प्रातः 10:30 बजे से 10:45 बजे तक रहेगा।

 संयुक्त शासन सचिव ने बताया कि पीठासीन अधिकारी प्रातः 7:30 बजे से 8:00 बजे तक तथा दोपहर 12:30 बजे से 1:00 बजे तक अपने चैंबर में कार्य करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.