Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

दांडी मार्च दिवस पर कलेक्ट्रेट में गूंजी विश्व शांति की प्रार्थना

झुंझुनूं में जुटे प्रबुद्धजन, गांधीजी के सिद्धांतों को बताया आज भी प्रासंगिक

झुंझुनूं,(6अप्रैल2026)। दांडी मार्च (सविनय अवज्ञा आंदोलन) के अंतर्गत अंग्रेजों के नमक कानून को तोड़ने की ऐतिहासिक तिथि पर सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष विश्व शांति के लिए सामूहिक प्रार्थना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गांधी विचारधारा से जुड़े लोगों एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद उपस्थित लोगों ने विश्व में शांति, भाईचारे और सद्भावना की स्थापना के लिए सामूहिक प्रार्थना की। इस अवसर पर गांधी जीवन दर्शन समिति संयोजक महावीर दडिया ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में विश्व के कई हिस्से युद्ध की विभीषिका से गुजर रहे हैं, जहां सबसे अधिक प्रभावित बच्चे हो रहे हैं। ऐसे में गांधीजी के अहिंसा और शांति के संदेश को अपनाना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि गांधीजी का जीवन हमें सिखाता है कि बिना हिंसा के भी बड़े से बड़ा परिवर्तन संभव है। कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रधान दिनेश सुण्डा ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि गांधीजी के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और समाज को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

समिति के उपाध्यक्ष नरेश खादीवाला ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें गांधीजी के बताए मार्ग पर चलते हुए समाज में शांति और सद्भावना बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए। वहीं समिति अध्यक्ष निरंजन सिंह ने भी सभी से आपसी भाईचारा बढ़ाने और हिंसा से दूर रहने का आह्वान किया।

इस अवसर पर समिति सरंक्षक पितराम गौदारा व एडवोकेट मुस्ताक खान, समिति सदस्य पूर्व पार्षद मनफूल बीजारणियां, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी अम्मीलाल मूंण्ड, पूर्व सरपंच हरिराम चन्दवा, सामाजिक कार्यकर्ता विजय गोपाल, एडवोकेट बजरंग दूलड़ व राजन चौधरी सहित अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में किसान नेता धर्मपाल डारा द्वारा सभी का आभार प्रकट किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.