Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
जयपुर, (29 मार्च 2026)। राज्य के आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय द्वारा विकसित फूड एवं न्यूट्रिशन सिक्योरिटी एनालिसिस डैशबोर्ड को प्रतिष्ठित स्कॉच गोल्ड अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान 28 मार्च, 2025 को नई दिल्ली स्थित नेशनल हैबिटेट सेंटर में आयोजित स्कॉच समिट के दौरान प्रदान किया गया।
राज्य की ओर से यह पुरस्कार डॉ. प्रवीण कुमार, सहायक निदेशक, एस.डी.जी. को ऑर्डिनेशन एंड एक्सीलरेशन सेंटर ने समारोह में ग्रहण किया।
यह डैशबोर्ड राज्य में खाद्य एवं पोषण सुरक्षा की स्थिति का जिलेवार आकलन प्रस्तुत करता है। विश्व स्तर पर स्थापित मानकों के आधार पर तैयार यह प्लेटफॉर्म नीति-निर्माताओं एवं प्रशासनिक अधिकारियों को सटीक एवं विस्तृत विश्लेषण उपलब्ध कराता है, जिससे योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सहायता मिलती है।
उल्लेखनीय है कि इस डैशबोर्ड का शुभारंभ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा वर्ष 2024 में किया गया था। यह उपलब्धि राज्य के डेटा-आधारित सुशासन एवं पोषण सुरक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों का महत्वपूर्ण प्रमाण है।