Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिव में खोला जाएगा को-ऑपरेटिव मेडिकल स्टोर – सहकारिता राज्य मंत्री

जयपुर, (6 मार्च 2026)। सहकारिता राज्य मंत्री गौतम कुमार ने शुक्रवार को विधानसभा में बताया कि बाड़मेर जिले में वर्तमान में 13 को-ऑपरेटिव मेडिकल स्टोर संचालित हैं। उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिव में कक्ष अथवा दुकान का आवंटन होते ही वहां को-ऑपरेटिव मेडिकल स्टोर खोला जाएगा। इसके लिए सीएमएचओ बाडंमेर को पत्र लिखा गया है।

गौतम कुमार सदस्य रविन्द्र सिंह भाटी के पूरक प्रश्न का जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में बाड़मेर में सहकारी उपभोक्ता भंडार का शुद्ध लाभ 11 लाख 64 हजार रुपए रहा है। बाड़मेर की क्रय-विक्रय सहकारी समिति का शुद्ध लाभ 8 लाख 89 हजार रुपए है। इसी प्रकार क्रय – विक्रय सहकारी समिति बायतु, चौहटन व शिव में क्रमशः 20 लाख, 2 लाख 57 हजार व 2 लाख 53 हजार का शुद्ध लाभ हुआ है।

गौतम कुमार ने सदस्य भाटी के प्रश्न के लिखित जवाब में बाडमेर में वर्तमान में संचालित सहकारी मेडिकल दुकानों का विवरण सदन के पटल पर रखा। उन्होंने उक्त दुकानों के आवंटन की तिथि, प्रत्येक दुकान जिस सहकारी संस्था के नाम से आवंटित की गई हैं तथा वर्तमान में दुकानों के संचालन की स्थिति का दुकानवार विवरण भी सदन के पटल पर रखा।

उन्होंने कहा कि राज्य के सभी श्रेणी के चिकित्सालय परिसर में सहकारी संस्थाओं की दवा दुकान खोलने के लिए आवंटन की शर्तें चिकित्सा एवं स्वास्थ्य (ग्रुप-2) विभाग राजस्थान सरकार के 08 जून 2007 के आदेश क्रमांक प.13(46)चिस्वा/2/99/पार्ट में उल्लेखित है। उन्होंने आदेश की प्रति सदन के पटल पर रखी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.