Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
जयपुर, (5 मार्च 2026)। पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने गुरूवार को विधानसभा में कहा कि सांगानेर पंचायत समिति का नाम अब विधिक प्रक्रिया से बगरू पंचायत समिति किया जाएगा। साथ ही, इसका मुख्यालय भी बगरू विधानसभा क्षेत्र में ही स्थापित किया जाएगा।
दिलावर विधानसभा के प्रक्रिया तथा कार्य संचालन संबंधी नियमों के नियम-131 के तहत कैलाश चंद वर्मा के ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर पूछे गए प्रश्न का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि बगरू विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायतें सांगानेर पंचायत समिति के क्षेत्र में नहीं आती हैं। इसीलिए बगरू के नाम से ही पंचायत समिति होनी चाहिए।
पंचायती राज मंत्री ने कहा कि जनहित को ध्यान में रखते हुए विधिक प्रक्रिया अपनाकर पंचायत समिति का नाम बगरू करेंगे। इसका मुख्यालय नियमानुसार विधिक प्रक्रिया व परीक्षण करवाकर बगरू में स्थापित किया जाएगा।