Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
लक्ष्मणगढ़ के जानकी वल्लभ जी के मंदिर में जिले की महिलाओं ने मनाया फागोत्सव
तीन दशक बाद मां जानकी के संग ठाकूर जी ने खेली फूलों की होली
लक्ष्मणगढ़ (27 फरवरी 2026) । यहां के जानकीवल्लभ मन्दिर में शुक्रवार को जिले की महिलाओं ने भव्य फागोत्सव मनाया
जबकि करीब तीन दशक बाद मंदिर में ठाकुरजी ने मां जानकी संग फूलों की होली खेली।
आयोजित फागोत्सव में सीकर से जानकी नाथ महिला मण्डल टीम व लक्ष्मणगढ़ की महिला मण्डल की ओर से फाग गीतों व भजनों की प्रस्तुति दी तथा फूलों की होली खेली।करीब तीन दशक बाद ठाकुरजी संग श्रद्धालु प्रेम रंग में रंगे। यह जानकारी देते हुए पंडित विष्णु शास्त्री ने बताय कि मंदिर महंत मधुसूदनाचार्य महाराज के सानिध्य में आयोजित फाग महोत्सव में संतोष खण्डेलवाल जानकी नाथ महिला मण्डल टीम व लक्ष्मणगढ़ की महिला मण्डल द्वारा भजनो की प्रस्तुति दी गई।इस अवसर पर सुनिता शर्मा, कृष्णा शर्मा, उर्मिला शर्मा, डॉ अर्चना पुरोहित, संतोष काबरा,रितू बजाज,माया शर्मा, मीनू मोदी, सुमन सैनी, सोनू सैनी, सुमन सैनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।