Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
विश्वकर्मा अंशदायी पेंशन योजना में नियमानुसार लाभार्थियों को किया गया भुगतान -खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री
जयपुर, (23 फरवरी 2026)। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने सोमवार को विधान सभा में कहा कि विश्वकर्मा अंशदायी पेंशन योजना में वर्ष 2011 में विश्वकर्मा अंशदायी पेंशन योजना बंद कर दी गई थी, उस समय कुल 51 हजार 790 सदस्य पंजीकृत थे। सभी कामगारों को नेशनल पेंशन स्कीम में शामिल होने का विकल्प भी दिया गया। उन्होंने बताया कि सभी 51 हजार 790 सदस्यों को सूचना के उद्देश्य से विभाग की ओर से पोस्टकार्ड भी भेजे गए। इनमें से 17 हजार 122 सदस्य स्वेच्छा से एनपीएस से जुड़े। शेष 34 हजार 608 कामगार पूर्व योजना में ही शामिल रहे। इन सदस्यों को 31 मार्च, 2011 से ब्याज देय नहीं है।
शून्य काल के दौरान खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने विधायक अनिता भदेल के ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि पंजीकृत देवदत राजोरिया को 1 फरवरी, 2022 को पीएफआरडी नियमानुसार 25 हजार 558 रूपये का भुगतान किया जा चुका है।
गोदारा ने कहा कि राजोरिया ने स्वयं 13 हजार 62 रूपये का अंशदान दिया है। इसमें पीएफआरडी के नियमानुसार सरकार का अंशदान 12 हजार 496 रूपये था। इस प्रकार उन्हें भुगतान किया जा चुका है।