Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

पशुपालन मंत्री ने किया पाली के पालड़ी जोड़ में पशु चिकित्सा उप केंद्र भवन का लोकार्पण,

जनसहयोग से बना यह भवन बनेगा वर्षों तक सेवा और स्मृति का केंद्र: कुमावत

जयपुर, (08 फरवरी 2026)। पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के मंत्री जोराराम कुमावत ने रविवार को पाली जिले में सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पालड़ी जोड़ में नवनिर्मित भामाशाह स्व.पानी बाई मिलापचंद जी जैन राजकीय पशु चिकित्सा उप केंद्र के भवन का लोकार्पण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पशुपालन मंत्री ने कहा कि राजस्थान की ग्रामीण अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार पशुपालन है। प्रदेश के लाखों परिवार पशुपालन से जुड़े हैं और उनकी आजीविका सीधे तौर पर पशुधन पर निर्भर है। ऐसे में पशुओं के इलाज के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त पशु चिकित्सालयों की आवश्यकता बेहद अहम है। उन्होंने कहा कि पालड़ी जोड़ में इस नए भवन के शुरू होने से आसपास के कई गांवों के पशुपालकों को राहत मिलेगी और अब उन्हें पशुओं के इलाज के लिए दूर-दराज के कस्बों में भटकना नहीं पड़ेगा।

मंत्री कुमावत ने कहा कि पालड़ी जोड़ गांव के लिए भामाशाहों ने आगे बढ़कर जो योगदान दिया है, वह पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत है। भामाशाहों की उदार सोच और सामाजिक जिम्मेदारी के भाव से पशु चिकित्सालय भवन का निर्माण संभव हो पाया। यह भवन केवल एक संरचना नहीं, बल्कि पालड़ी जोड़ गांव के पशुपालकों के विश्वास और सेवा का केंद्र बनेगा। यह पशु चिकित्सालय केवल एक भवन नहीं, बल्कि पशुपालकों के भरोसे और सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

चारदिवारी व सीसी रोड़ सहित अनेक कार्यों का भी लोकार्पण—

पशुपालन मंत्री ने इस दौरान अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने श्मशान भूमि की चारदिवारी, कीचड़ निस्तारण के लिए सीसी सड़कों का लोकार्पण किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.