Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

इंडिया स्टोन मार्ट—2026, सरकारी पेवेलियनों में राजस्थान खान एवं भूविज्ञान विभाग व आर एस एम एम को पहला पुरस्कार

जयपुर, (8 फरवरी 2026)। इंडिया स्टोन मार्ट—2026 में सरकारी पेवेलियन श्रेणी में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए राज्यपाल हरिभाऊ बागडे व विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने राजस्थान खान एवं भूविज्ञान विभाग और आर एस एम एम को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया।

प्रमुख सचिव माइंस टी रविकांत के निर्देशन में पेवेलियन में राजस्थान के प्रमुख व गौण खनिज प्रदर्शित किए गए।

नोडल अधिकारी संजय सक्सेना, आर एस एम एम के वरिष्ठ प्रबंधक असीम अग्रवाल व पीआरओ राजेंद्र शर्मा ने पुरस्कार प्राप्त किया । विभागीय पेवेलियन में राज्य के मेजर और माइनर मिनरल्स को प्रभावी तरीके से प्रदर्शित करने के साथ ही राजस्थान की खनिज संपदा की जानकारी भी दी जा रही थी। खनिज सेक्टर में खुशी की लहर आई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.