Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
वन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने किया बास्केटबाल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर टीम का सम्मान
केंद्र व राज्य सरकार बालिका शिक्षा को मजबूती प्रदान करने एवं खेल एवं खिलाडियों को आगे बढाने के लिए प्रतिबद्ध - वन राज्यमंत्री शर्मा
जयपुर ,(7 फरवरी 2026)। वन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने आज नयाबास स्थित बीएल स्कूल में आयोजित 69 वीं राष्ट्रीय बास्केटबाल प्रतियोगिता टीम के सम्मान समारोह में शिरकत कर खिलाडियों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने माय बजट क्विज 2026 के पोस्टर का विमोचन भी किया।
वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने खिलाडियों की हौसला-अफजाई करते हुए कहा कि केंद्र व राज्य सरकार बालिका शिक्षा को मजबूती प्रदान करने एवं प्रदेश में खेल एवं खिलाडियों को आगे बढाने के लिए निरन्तर सकारात्मक भाव से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अलवर की बेटियों ने राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक प्राप्त कर अलवर का नाम देशभर में गुंजायमान किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विजन फीट इंडिया की प्रेरणा से केंद्रीय वन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने अलवर सांसद खेल उत्सव और अलवर टाइगर मैराथन जैसे आयोजन से अलवर के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के खिलाडियों को अपनी प्रतिभा निखारने का खेल मंच प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि 8 फरवरी को आयोजित हो रही अंतरराष्ट्रीय अलवर टाइगर मैराथन में देश-दुनिया के विख्यात धावक खिलाडी दौडेंगे, जिससे अलवर नाम विश्व स्तर पर रोशन होगा। इस दौरान उन्होंने भारतवर्ष में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक प्राप्त कर इतिहास रचने वाली राज्य टीम ऑफिशियल एवं टीम की कोच डॉ. दीपिका शर्मा का सम्मान किया।
इस दौरान बडी संख्या में आमजन मौजूद रहे।