Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

संसदीय कार्य मंत्री ने जोधपुर में ली ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक ऊर्जा क्षेत्र प्रदेश की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार

पटेल निर्बाध एवं समुचित विद्युत आपूर्ति के लिए दिए आवश्यक निर्देश

जयपुर,( 21 दिसंबर 2025)। संसदीय कार्य मंत्री  जोगाराम पटेल ने जोधपुर जिले के लूणी विधानसभा क्षेत्र से सम्बंधित ऊर्जा विभाग की बैठक ली। रविवार को न्यू पॉवर हाऊस रोड़ स्थित डिस्कॉम सभागार में हुई बैठक में  पटेल ने कृषि एवं घरेलू बकाया कनेक्शन, विद्युतीकरण से वंचित बसावटों के विद्युतीकरण, बजट घोषणाओं, स्मार्ट मीटर योजना, आरडीएसएस योजना,नए जीएसस स्थापना सम्बंधी प्रगति व अन्य मामलों की समीक्षा की।

संसदीय कार्य मंत्री ने कहा मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार ने इन दो वर्षों में प्रदेश को ऊर्जा के क्षेत्र में न केवल आत्मनिर्भर बल्कि सरप्लस स्टेट बनाने के लक्ष्य के साथ कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा ऊर्जा क्षेत्र प्रदेश की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार है।

सहायक अभियंता कार्यालय विवेक विहार को प्रारंभ करने के दिए निर्देश—

 पटेल ने सहायक अभियंता कार्यालय विवेक विहार को प्रारंभ करने, फींच में 132 केवी जीएसएस का कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। साथ ही नंदवान, तनावड़ा, भांडू कलां, झालामंड जीआईएस और भोमिया जी का थान जीएसएस कार्यों के प्रगति की जानकारी ली और सभी कार्यों को तय समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

अधिकाधिक औचक निरीक्षण करने के दिए निर्देश —

संसदीय कार्य मंत्री ने नए जीएसएस के प्रस्ताव तैयार करने, एफआरटी टीमों में पूरा मैन पॉवर रखने, हेल्पलाइन नंबर का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करने, विजिलेंस टीम और उच्च अधिकारियों को औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

परिवेदनाओं को प्राथमिकता के साथ निस्तारित करने के निर्देश —

 पटेल ने नवीन जीएसएस के लिए भूमि आवंटन के प्रस्ताव तैयार करने,अर्बन पेरीफेरी एरिया में बिजली की समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही करने, विभाग के सभी परिसरों में साफ सफाई और वृक्षारोपण करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने नांदड़ी फीडर का जनवरी माह तक पूर्ण करने और उपभोक्ताओं की सभी परिवेदनाओं को प्राथमिकता के साथ निस्तारित करने के निर्देश दिए।

डिस्कॉम के टोल फ्री नंबर —

शिकायत दर्ज कराने के लिए टोल-फ्री 18001806045 एवं 1912 पर संपर्क किया जा सकता है। साथ ही व्हाट्सएप नंबर 9413359064 औरव्हाट्सएप (जोधपुर जोन) 9414059048 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

बैठक में अधीक्षण अभियंता ( जिला वृत्त)  संजीव माथुर, अतिरिक्त मुख्य अभियंता (नगर वृत्त)  गायड़ सिंह राठौड़ सहित अधिशाषी अभियंता एवं सहायक अभियंता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.