Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

खराब फसलों की पुनः गिरदावरी की जायेगी- उपखण्ड अधिकारी

सूरजगढ़,(23 सितंबर 2025)। आज सूरजगढ तहसील कार्यालय के पास फसल खराबे के कारण हुये नुकसान का उचित मुआवजा दिलवाने की मांग को लेकर किसान नेता रामावतार धोलिया की अध्यक्षता में किसानों ने धरना दिया व उपखण्ड अधिकारी दीपक चंदन से वार्ता की और बताया कि किसानों की फसल का 70 से 80%तक नुकसान हुआ है। लेकिन पटवारियों ने फसल का नुक़सान 10से 30 % तक दिखाया है। अतः पटवारियों गिरदावर और कृषि पर्यवेक्षकों की टीम बनाकर पुनः गिरदावरी करवाई जाये।इस पर उपखण्ड अधिकारी ने तहसीलदार के मार्फत सभी पटवारियों, गिरदावरों एवं कृषि पर्यवेक्षकों की टीम बनाकर पांच दिन के अन्दर अन्दर गिरदावरी पूर्ण करके फसल खराबे की सही रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। कार्यक्रम का संचालन सोमवीर लाम्बा व वीर तेजाजी विकास संस्थान के अध्यक्ष जगदेव सिंह खरड़िया ने किया।इस अवसर पर रणवीर नाड़ा, मुकेश शर्मा, उरीका सरपंच बलीसिहं शेखावत, बलवीर राव,रतनसिंह चौहान, ठेकेदार रमेश, जगदीश लोहान, यश डैला, हेमन्त लुनायच, सन्दीप डैला, सुनिल बिजारणियां, बानवीर भड़िया, चिरंजीलाल शर्मा, जयपाल स्योराण, विकास भालोठिया, राजेश गोदारा, श्रवण भालोठिया, सुन्दरसिंह तंवर, स्योनारायण मास्टर, खेताराम, श्रवण ठेकेदार, वेदपाल बिजारणियां, राजवीर राव, सुभाष बिजारणियां, सुमेर गर्सा, शेर सिंह काजला, रोहित मान, हेतराम राजोरिया, ओमप्रकाश पुनिया, रामानन्द राव, ईसवरसिहं, मानाराम भापर, इंद्रपाल कड़वासरा, भादर धतरवाल, रघुवीर सिंह सहित सैंकड़ों की संख्या में किसान उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.