Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
सूरजगढ़, (9 सितंबर 2025)। निकटवर्ती गांव अगवाना खुर्द के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अगवाना खुर्द में गांव के नागरिकों और विद्यालय की प्रधानाचार्या सैनी कौर व सब अध्यापकों ने आज विद्यालय प्रांगण में लक्ष्य स्पोर्ट्स अकेडमी के निदेशक पहलवान बिजेंद्र शास्त्री और जिला स्तर पर विजेता रही छः छात्राओं का व अध्यापिका सुमन मान लुनायच का सम्मान किया।जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अगवाना खुर्द के 14 वर्षीय छात्रा वर्ग में कामना, भावना, रजनी, राधिका ने गोल्ड मेडल जीतकर राज्य स्तर पर खेलने का स्थान बनाया। इसी तरह 17 वर्षीय छात्रा वर्ग में मनिषा और निकिता ने गोल्ड मेडल जीतकर कर राज्य स्तर पर खेलने की लिए स्थान बनाया। वीर तेजाजी विकास संस्थान के अध्यक्ष जगदेव सिंह खरड़िया ने बताया कि इन सभी छात्राओं ने लक्ष्य स्पोर्ट्स अकेडमी के निदेशक पहलवान बिजेंद्र शास्त्री के सानिध्य में कुश्ती का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। इस अवसर पर प्रधानाचार्या सहित सम्पूर्ण स्टाफ एवं सामाजिक कार्यकर्ता हेमन्त लुनायच, सुबेदार राजपाल, सुबेदार जयसिंह, दीनदयाल शर्मा, वीर सिंह, शीला, अनिता कंवर, मंजू देवी,कु ज्योति, सुशिला, अनिता, कंचन गजराज, सुनिता, ओमपति, शमशेर सिंह, अनिल कुमार, महेंद्र शर्मा, कैलाश चन्द्र, रोहितास, अमरसिंह, राकेश ऊं, मनोज डूडी, सुनिल शर्मा सहित काफी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।