Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

अन्तर्राष्ट्रीय नशामुक्ति दिवस – शैक्षणिक संस्थाओं में होंगे कल विविध जागरूकता कार्यक्रम

सीकर, (17 जून 2025)। जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने बताया कि प्रतिवर्ष 26 जून को “अन्तर्राष्ट्रीय नशामुक्ति दिवस” के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर को प्रभावी रूप से मनाने और आमजन में नशीली दवाओं के दुरुपयोग के विरुद्ध जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कल 18 जून को जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों एवं कोचिंग संस्थाओं में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में नशामुक्ति विषयक सेमिनार, पोस्टर प्रतियोगिता, नशा विरोधी संदेश आधारित लघु चलचित्र, विचार-गोष्टियाँ, निबंध प्रतियोगिता तथा विषय विशेषज्ञों के व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.