Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

लघु उद्योग भारती शाखा झुंझुनू के अध्यक्ष रोहिताश्व बंसल, सचिव सुरेन्द्र केडिया एवं कोषाध्यक्ष संज‌य टीबडा दुबारा बने

झुंझुनू (16 मई 2025)। लघु उद्योग भारती शाखा झुंझुनू के 2 वर्ष 2025- 2027 के लिए चुनाव सम्पन्न हुए जिसके लिए कुछ दिवस पूर्व रिको केडिया हैंडीक्राफ्ट परिसर में लघु उद्योग भारती की सभा का आयोजन किया गया था जिसमें नई कार्यकारिणी सदस्यों के दायित्व हेतु नाम शीर्ष नेतृत्व को भेजे गए।

इस हेतु गुरुवार को इकाइयों का पुनर्गठन कर दायित्व दिए जाने के लिए एक आभाषी बैठक (विडियो कांफ्रेंस) का आयोजन 15 मई गुरुवार रात्रि आठ बजे किया गया जिसमें जयपुर अंचल की इकाइयों के सदस्यों की ऑनलाइन उपस्थिति में जयपुर अंचल अध्यक्ष सुधीर कुमार गर्ग एवं सुनीता शर्मा महासचिव ने झुंझुनू में इकाई के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की जिसमें लघु उद्योग भारती शाखा झुंझुनू के अध्यक्ष रोहिताश्व बंसल, सचिव सुरेन्द्र केडिया एवं कोषाध्यक्ष संज‌य टीबडा को दुबारा दायित्व दिया गया।

नई कार्यकारिणी में लघु उद्योग भारती शाखा झुंझुनू अध्यक्ष रोहिताश्व बंसल, सचिव सुरेन्द्र केडिया एवं कोषाध्यक्ष संज‌य टीबडा, संरक्षक नेमी अग्रवाल, पवन देरवाला वाला, कृष्ण कुमार रिंगसिया, प्रमोद खन्डेलिया, डॉ.डीएन तुलस्यान, उपाध्यक्ष सुशील कुमावत, सुरेन्द्र केजडीवाल, पवन सिंघल, विपिन राणासरिया, सह-सचिव अशोक केडिया, मुकेश गुप्ता चिडावावाला, सह कोषाध्यक्ष अनिल गुप्ता को चुना गया है।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोहिताश्व बंसल द्वारा झुंझुनू शाखा की आगामी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि वे सभी को साथ लेकर टीम भावना के साथ कार्य करते हुए लघु उद्योगो की समस्याओं का समाधान करवाने का पूरा प्रयास करेंगे।
नव निर्वाचित सचिव सुरेन्द्र केडिया ने बताया कि उद्योग धंधों को राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली विभिन्न योजनाओं एवं छूट की जानकारी से समय समय पर सभाओं का आयोजन करके सदस्यों को अवगत करवाया जायेगा।

जयपुर अंचल अध्यक्ष सुधीर गर्ग द्वारा झुंझुनू शाखा के पदाधिकारियों को उनके दायित्व के बारे में बताते हुए वर्ष भर किए जा सकने वाले कार्यों के बारे में विस्तार से बताया साथ ही उन्होंने बताया कि प्रदेश के हर उद्योग को अपने साथ जोड़ने का प्रयास करेगा इसके लिए हर जिले में सभी कारोबारियों से सतत संवाद का कार्यक्रम चल रहा है उन्होंने कहा कि प्रदेश में अभी तक संगठन ने विभिन्न नई शाखाओं की स्थापना करने के साथ ही हजारों की संख्या में। उद्योगों को जोड़ रखा है इस अभियान की गति को तेज करते हुए आगे भी शाखाओं की स्थापना एवं उद्योगों को जोड़ने का प्रयास जारी है उन्होंने कहा कि लघु उद्योग भारती ने केंद्र सरकार को विभिन्न उद्योगों एवं कारोबारियों को आ रही परेशानियों के बारे में अवगत कराया है उम्मीद है जल्द ही उनका समाधान हो सकेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.