Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

NSUI ने आरएसएस का खाकी निकर जलाकर एवं विजय शाह का पुतला दहन कर किया प्रदर्शन

झुंझुनू,(16 मई 2025)। आज एनएसयूआई द्वारा एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राहुल जाखड़ के नेतृत्व में आरएसएस का खाकी निकर जलाकर एवं विजय साह का पुतला दहन कर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया एवं नारेबाजी की जिला महासचिव सुशांक चौधरी ने बताया कि यह भारतीय जनता पार्टी कि संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है राहुल गांधी जी दलित छात्रों की आवाज सुनने उनके पास जाते हैं और उनके ऊपर एफआईआर दर्ज कर ली जाती है भारतीय जनता पार्टी की दलितों के प्रति गंदी मानसिकता को दर्शाता है प्रदेश सचिव विनय चौधरी ने बताया कि जिस प्रकार विजय साह ने सोफिया कुरैशी के बारे में कितनी गलत बातें बोली है उस देश की भावनाओं को ठेस पहुंचा है उनके ऊपर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर उम्र की सजा होनी चाहिए एवं पद से बर्खास्त करना चाहिए इस दौरान जिला महासचिव सुशांक चौधरी प्रदेश सचिव विनय चौधरी जिला कोऑर्डिनेटर कपिल पूनिया पूर्व जिला उपाध्यक्ष इमरान झुंझुनू जिला महासचिव साहिल सैयद अरशद कुरैशी जिला उपाध्यक्ष जुबैद चौहान जिला सचिव सोनू कुलहरी कॉलेज कमेटी उपाध्यक्ष साहिल चायल, अरमान जिला सचिव जुबेरधनौरी, सरफराज जिला सचिव निक्कू भालोठिया अंकित तेतरा परवेज चायल, लोकेश मीणा, रवि सैनी, आदित्य चौधरी, नितेश जाट समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.