Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने झुंझुनूं में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
जयपुर, (20 अप्रेल 2025)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को शेखावाटी क्षेत्र के दौरे के दूसरे दिन झुंझुनूं के सर्किट हाऊस में जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने आमजन की समस्याओं को सुना और मौके पर ही अधिकारियों को इन समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए।
शर्मा ने जनसुनवाई में कहा कि आम जन की समस्याओं का कम से कम समय में निस्तारण राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता है, समस्याओं के समयबद्ध समाधान के लिए प्रभावी मैकेनिज्म तैयार किया गया है जिससे आमजन को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, विद्युत, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी, सार्वजनिक निर्माण, राजस्व विभाग एवं कृषि सहित अन्य विभागों से संबंधित परिवेदनाओं के शीघ्र निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत, नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा, विधायक राजेन्द्र भांबू, विक्रम सिंह जाखल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी एवं आमजन मौजूद रहे।