Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

प्लेसमेन्ट शिविर का आयोजन 26 मार्च को

झुंझुनूं, (24 मार्च 2025)। राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के अन्तर्गत बेरोजगार आशार्थियों को प्राईवेट क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय झुंझुनूं द्वारा एक दिवसीय कैम्पस प्लेसमेन्ट शिविर का आयोजन 26 मार्च, बुधवार को प्रातः 10 बजे से रोजगार कार्यालय झुंझुनूं परिसर में किया जा रहा है।
विभाग के सहायक निदेशक दयानंद यादव ने बताया कि शिविर में भारत की प्रसिद्ध प्राईवेट (निजी) कम्पनी मानेसर (गुरूग्राम, हरियाणा) स्थित सुब्रोस प्राइवेट लिमिटेड व प्रसिद्ध सेक्युिरिटी कम्पनी ग्रुप-4 (दिल्ली) द्वारा रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाये जायेंगे। उन्होंने बताया कि बेरोजगार युवक युवती अपनी सैकण्डरी, सीनियर सैकण्डरी, स्नातक व आई०टी०आई० ऊतीर्ण योग्यता वाले शैक्षणिक दस्तावेजों की फोटो प्रति, पासपोर्ट साईज की दो फोटों सहित शिविर में उपस्थित होवे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.