Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

3 अप्रेल को होगी ग्राम पंचायत पर जनसुनवाई

झुंझुनू, (24 मार्च 2025)। जन भावना के अनुरूप पारदर्शी एवं संवेदनशील वातावरण में आमजन की परिवेदना/समस्याओं की सुनवाई एवं त्वरित समाधान के लिए त्रिस्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसके तहत जिले में ग्राम पंचायत, उपखण्ड एवं जिला स्तर पर जनसुनवाई की जाएगी। जिला कलक्टर रामावतार मीणा ने बताया कि अप्रेल माह में ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई 3 अप्रेल को, अटल जन सेवा शिविर 15 अप्रेल को, वहीं जिला स्तरीय जनसुनवाई 17 अप्रेल को आयोजित होगी, पिलानी एवं सिंघाना ब्लॉक में अटल जन सेवा शिविर 16 अप्रेल को आयोजित किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.