Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

खण्डार विधानसभा के ग्राम बहरावण्डा खुर्द में खुलेगा प्राथमिक ट्रोमा सेन्टर – चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री

जयपुर, (25 फरवरी 2025)। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह ने मंगलवार को विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान कहा कि राज्य सरकार चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार संवेदनशीलता के साथ कर रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की आवश्यकता तथा राजमार्ग की व्यस्तता के दृष्टीगत विधानसभा क्षेत्र खण्डा्र (सवाईमाधोपुर) के ग्राम बहरावण्डा खुर्द में प्राथमिक ट्रोमा सेन्टर खुलवाया जाएगा। चिकित्सा मंत्री ने बताया कि इस प्राथमिक ट्रोमा सेन्टर में आवश्यक उपकरण, लाइफ सपोर्ट सिस्टम, प्रशिक्षित स्टाफ आदि उपलब्ध होंगे। इससे दुर्घटना में घायल व्यक्ति को त्वरित चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
इससे पहले विधायक जितेन्द्र कुमार गोठवाल के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में उन्होंने बताया कि भारत सरकार की ट्रोमा गाइडलाइन के अनुसार दुर्घटना में घायल व्यक्ति को 50 किमी से अधिक परिवहन की आवश्यकता न पड़े, इसलिए प्रत्येक 100 कि.मी पर एक ट्रोमा सेंटर खोले जाने का प्रावधान है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.