Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
आसीन्द विधानसभा क्षेत्र में आंगनबाड़ी केन्द्रों पर रिक्त पदों के लिए चयन प्रकिया शीघ्र – महिला एवं बाल विकास मंत्री
जयपुर, (25 फरवरी 2025)। महिला एवं बाल विकास मंत्री दिया कुमारी ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि आसीन्द विधानसभा क्षेत्र में आंगनबाड़ी केन्द्रों पर मानदेय सेवा के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के सभी रिक्त पदों को समेकित करते हुए जिला स्तर से विज्ञप्ति जारी करवाकर विभागीय नियमानुसार चयन प्रकिया शीघ्र सम्पादित करवाई जायेगी।
महिला एवं बाल विकास मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस सम्बन्ध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार मानदण्डों के अनुसार ही प्रदेश में नए आंगनबाड़ी केंद्र खोले जाते हैं।
इससे पहले विधायक जब्बर सिंह सांखला के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में महिला एवं बाल विकास मंत्री ने बताया कि आसीन्द विधानसभा क्षेत्र में कुल 335 आंगनबाड़ी केंद्र स्वीकृत हैं, इनमे 333 आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता एवं 313 आंगनबाड़ी सहायिका कार्यरत हैं। इन केन्द्रों पर 2 पद कार्यकर्त्ता के और 22 पद सहायिका के रिक्त हैं।