Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

एसएमएल एलुमनी गेट टूगेदर का आयोजन 10 एवं 11 अप्रैल को

झुंझुनू (23 फरवरी 2025)। सेठ मोतीलाल कॉलेज एलुमनी एक्जुटीव कमैटी की मीटिंग का आयोजन रविवार अपराह्न 5:00 बजे सीए पवन केडिया कि ऑफिस में अध्यक्ष श्रवण जी केजडीवाल की अध्यक्षता में किया गया।

सभा में एसएमएल एलुमनी गेट टूगेदर एवं साधारण सभा का आयोजन 10 एवं 11 अप्रैल के बारे में विस्तार से बात कर इस अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की गई।

सभा में उपस्थित अध्यक्ष श्रवण केजडीवाल, उपाध्यक्ष प्रमोद खंडेलिया, सचिव सीए पवन केडिया, कोषाध्यक्ष सीए मनीष मित्तल, सह सचिव डॉक्टर डीएन तुलस्यान, सदस्य कैलाश चंद्र सिंघानिया, हरीश तुलस्यान एवं कॉलेज प्रिंसिपल राजेश निर्वाण उपस्थित थे जिन्होने सर्वसम्मति से कार्यक्रम में 10 अप्रैल को रात्रि कालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रात्रि भोज, 11 अप्रैल को साधारण सभा एवं मुख्य कार्यक्रम में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, गुरुजनों का सम्मान, पूर्व छात्रों का सम्मान, विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाले छात्रों का सम्मान एवं भामाशाहों के सम्मान के अतिरिक्त अन्य सम्मान के साथ दोपहर भोज किया जाना सुनिश्चित किया गया। दोनों दिवस के कार्यक्रम कन्वीनर हरीश तुलस्यान एवं प्रमोद खंडेलिया के संयोजक्तत्व में आयोजित होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.