Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

डॉक्टर डीएन तुलस्यान को फिल्म “मोटी सेठानी” के प्रीमियर में भाग लेने के लिए फिल्म निर्देशक राणा संजय तुलस्यान ने दिया निमंत्रण

झुंझुनू, (21 फरवरी 2025)। रसदा इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड भीलवाड़ा द्वारा बनाई गई फिल्म “मोटी सेठानी” के प्रीमियर में भाग लेने के लिए फिल्म निर्देशक राणा संजय तुलस्यान ने श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के ट्रस्टी डॉक्टर डीएन तुलस्यान को निमंत्रण दिया है।
राणा संजय तुलस्यान झुंझुनू श्री राणी सती जी दादी जी के दर्शनों के पश्चात शुक्रवार प्रात 11:00 बजे चुना का चौक राणी सती रोड स्थित आशीर्वाद पैलेस में डॉक्टर तुलस्यान से मिले और उन्हें मोटी सेठानी” के प्रीमियर में भाग लेने के लिए निमंत्रण दिया।

इस अवसर पर आशीर्वाद पैलेस में रहने वाले राकेश टेकडीवाल एवं श्रवण रिंगसिया भी उपस्थित थे जिन्हें भी प्रीमियर शो में भाग लेने का निमंत्रण राणा संजय पुरस्कार ने दिया। सभी ने दादी जी फिल्म के पोस्टर का भी विमोचन किया।

राणा संजय तुलस्यान ने बताया कि इस फिल्म मोटी सेठानी का उद्देश्य राजस्थान में राज्य की स्थानीय संस्कृति और पर्यटन को बढ़ावा देना है, जैसा कि फिल्म में दिखाया गया है। हमारा मानना ​​है कि उक्त फिल्म राजस्थान में फिल्म उद्योग और पर्यटन की प्रगति में एक उत्प्रेरक के रूप में काम करेगी और आपकी अंतर्दृष्टि निस्संदेह जबरदस्त मूल्य जोड़ेगी।

उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर जयपुर में आयोजित प्रीमियर शो के पश्चात 27 फरवरी गुरुवार से भारत वर्ष के लगभग 20 से 25 शहरों में फिल्म रिलीज होगी जिसमें झुंझुनू में भी ढिशुम सिनेमा में फिल्म दिखाई जाएगी। उन्होंने बहुत ही उत्साह के साथ बताया कि सभी जगह दादी भक्तों का फिल्म के प्रति बहुत अच्छे से रुझान बना हुआ है एडवांस बुकिंग भक्त करवा रहे हैं।
डॉक्टर तुलस्यान ने राणा संजय तुलस्यान को अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दादी जी की उन पर कृपा है कि वे इस फिल्म को बना सके, रिलीज करवा सके, वास्तव में उन्होंने अभूतपूर्व कार्य किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.