Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

40 कृषकों का प्रशिक्षण दल मेरठ के लिए रवाना

जिला कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

झुंझुनूं, (13 फरवरी 2025)। आत्मा योजनान्तर्गत गुरूवार को जिले से 40 कृषकों के प्रशिक्षण दल को जिला कलक्टर रामावतार मीणा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कृषि एंव पदेन परियोजना निदेशक (आत्मा) के उप निदेश शीशराम जाखड ने बताया कि सात दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कृषि विश्वविद्यालय, सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ (उत्तर प्रदेश) में आयोजित करवाया जायेगा। जिसमें कृषकों को प्रशिक्षण के दौरान किसान हाईटेक उद्यानिकी,ं नवाचार, जैवित खेती, खरीफ, रबि फसलों व सब्जियों इत्यादि के बारे में जानकारी दी जायेगी। प्रशिक्षण रवाना करते समय विभाग के संयुक्त निदेशक कृषि (वि) डॉ. राजेन्द्र सिंह लाम्बा, सहायक निदेशक सविता, कृषि अधिकारी डॉ. संध्या कुमारी ढाका, प्रवीण कुमार, मनमोहन सिंह, सुनिल कुमार, विजय ढाका व तपेश कुमार, ईमरान खान आदि मौजूद रहे। वहीं उप परियोजना निदेशक प्रमोद कुमार व दिनेश कुमार मीणा प्रशिक्षण दल के प्रभारी अधिकारी, प्रशिक्षण के दौरान कृषकों के साथ रहेगें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.