Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
जयपुर,(13 फरवरी 2025)। राजस्थान लेखा सेवा महिला टीम ने सी. एस. चैलेंजर कप बैडमिंटन ट्रॉफी पर तीसरी बार कब्जा कर लिया है। एसएमएस स्टेडियम में खेले गए फाइनल में राजस्थान लेखा सेवा महिला अधिकारी टीम ने चिकित्सा सेवा की डॉक्टर्स टीम को 2-0 से हराया। लेखा सेवा ने लगातार तीसरे साल यह ट्रॉफी जीती।
फाइनल मैच में राजस्थान लेखा सेवा की लेखाधिकारी (परिवहन) श्रीमती सुनिता सैनी व लेखाधिकारी (कोषाधिकारी) जयपुर (शहर) महिमा और एसएमएस हॉस्पिटल की डॉ. अक्षी एवं डॉ. भारती के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। विजेताओं को मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत ने ट्रॉफी प्रदान की।
फाइनल मैच में मुख्य सचिव सुधांश पंत, कार्मिक सचिव के. के. पाठक, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मालिनी अग्रवाल, संभागीय आयुक्त पूनम, जयपुर जिला कलेक्टर जितेंद्र सोनी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे ।