Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

अंतराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के दौरान वर्षभर सहकारिता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रर्मा का होगा आयोजन

झुंझुनूं, (7 फरवरी 2025)। जिले में अंतराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के आयोजन की रुपरेखा के संबंध में शुक्रवार को अतिरिक्त रजिस्ट्रार (जोनल रजिस्ट्रार) जयपुर द्वारा चर्चा की गई, जिसके तहत भारत सरकार परवर्तित “सहकार से समृद्धि” के अंतर्गत सहकारिता से सम्बन्धित चर्चाएँ, और कार्यशालाएँ आयोजित होंगी जो सहकारी समितियों के सामने आने वाली चुनौतियों और अवसरों को संबोधित करेंगी। विशेष रूप से गरीबी उन्मूलन, लैंगिक समानता और सतत आर्थिक विकास जैसे क्षेत्रों में। सहकारिता विभाग की संयुक्त रजिस्ट्रार विभा खेतान ने बताया कि आमजन में अन्तराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के सम्बन्ध में जागरुकता लाने के लिए प्रभात फेरी, रथ यात्रा, प्रदर्शनी, वृक्षारोपण आदि कार्यक्रमों के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। सहकारिता के मूल मंत्र “एक सब के लिए, सब एक के लिए” के अनुरूप इस सहकारिता वर्ष में महिलाओं, युवाओं एवं वि‌द्यार्थियों की पर्याप्त भागीदारी अपेक्षित है। सहकारिता को आमजन तक पहुंचाना और इसके उद्देश्यों के अनुरूप प्रत्येक नागरिक को सहकारिता से जोड़कर लाभान्वित करना इस आयोजन का मूल लक्ष्य है। अंतराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के दौरान वर्षभर विभिन्न महत्वपूर्ण अवसरों पर सहकारिता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रर्मा का आयोजन कर निम्नलिखित मुद्दों पर आमजन में जागरुकता फैलाने का लक्ष्य है:-

(i) सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं का प्रचार प्रसार।

(ii) महिलाओं को सहकारिता से जोड़ते हुए नवीन महिला बहु‌द्देशीय प्राथमिक सहकारी समितियों और महिला दुग्ध समितियों का गठन करना।

(iii) नवीन बहु‌द्देशीय प्राथमिक सहकारी समितियों का गठन।

(iv) बहुद्देशीय प्राथमिक सहकारी, समितियों में नए सदस्य जोड़ना।

(v) म्हारो खातो, म्हारो बैंक कार्यक्रम के तहत नए खाते खोलना।

(vi) नवीन दुग्ध समितियां खोलने हेतु प्रोत्साहित करना।

(vii) बहु‌द्देशीय प्राथमिक सहकारी समितियों को राष्ट्रीय स्तर पर बीज, जैविक खेती और एक्सपोर्ट सहकारी समितियों से जोड़ते हुए सदस्य किसानों को लाभान्वित करना।

(viii) बहु‌द्देशीय प्राथमिक सहकारी समितियों को केंद्र सरकार के “54 महत्वपूर्ण

पहलुओं” से जोड़ते हुए लाभान्वित करना।

बैठक में जिले के सभी सहकारितां विभाग के अधिकारी विभा खेतान (संयुक्त रजिस्ट्रार), उप रजिस्ट्रार, सहकारी समितिया, संजीव कुमार (संयुक्त रजिस्ट्रार), सचिव, प्राथमिक भूमि विकास बैंक झुंझुनू, संदीप शर्मा, प्रबंध निदेशक, केंद्रीय सहकारी बैंक, झुंझुनू, योगी प्रसाद, विशेष लेखा परीक्षक सहकारी समितिया झुंझुनू, मोनिका, महाप्रबंधक जिला सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार, सुमन अधिशासी अधिकारी केन्द्रीय सहकारी बैंक ली. झुंझुनू, रामरतन महाप्रबंधक, क्रय विक्रय सहकारी समिति झुंझुनू, अशोक कुमार पूनिया, सहायक रजिस्ट्रार एवं सभी निरीक्षकगण उपस्थित रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.