Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
अपने भाग्य विधाता आप स्वयं हैं – डॉ दिलीप मोदी
उन्मेष ‘जीत, जुनून और तैयारी‘ का शानदार आयोजन, डॉ दिलीप मोदी ने दिए सफलता के टिप्स
झुंझुनू,(12 जनवरी 2025)। संपूर्ण शेखावाटी में अपने अभूतपूर्व परीक्षा परिणामों एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में सिलेक्शन के लिए पहचाने जाने वाले झुंझुनूं एकेडमी ग्रुप्स ऑफ स्कूल्स का मोटिवेशनल सेमिनार उन्मेष 2025 का आयोजन आज रविवार को झुंझुनूं एकेडमी गौशाला रोड़ में किया गया।
जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य जोगेन्द्र सिंह ने बताया कि बोर्ड एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले सिलेक्टेड 250 टॉपर विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को सेमिनार के मुख्य वक्ता चेयरमैन डॉ दिलीप मोदी ने गुरूमंत्र दिए। सिंह ने बताया कि ‘जीत, जुनून और तैयारी‘ की थीम पर आयोजित इस सेमिनार में डॉ मोदी ने विद्यार्थियों को शत-प्रतिशत अंक अर्जित करने के लिए ब्लू-प्रिंट दिया। डॉ मोदी ने ऑडियो-विडियो के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रमोशन एवं सिलेक्शन के बीच के अन्तर को स्पष्ट किया तथा साथ ही स्पष्ट किया कि शत-प्रतिशत लक्ष्य क्यों आवश्यक है। डॉ मोदी ने एक विडियो के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने अमूल्य समय का एक भी मिनिट वेस्ट नहीं करना चाहिए। कोयले एवं डायमंड का उदाहरण देते हुए डॉ मोदी ने बताया कि नियत समय एवं एक निश्चित प्रैशर में दबा कोयला एक दिन डायमंड तो बन जाता है परन्तु एक डायमंड अमूल्य तभी बन पाता है जब एक जौहरी उसे निश्चित पैमानों पर तराश नहीं लेता। प्रत्येक विद्यार्थी में यह गुण विद्यमान होता है कि वे लगातार परिश्रम करते रहने से उच्च सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंनें विद्यार्थियों को मोटिवेट करते हुए बताया कि वे अपने प्रैशर को प्लेज़र में बदलें और अपनी स्टडीज को एन्जॉय करें।
वैश्विक प्रतिस्पर्धा के इस दौर में उपलब्ध अवसरों एवं संसाधनों के आधार पर डिमान्ड एवं सप्लाई के अनुपात पर प्रकाश डालते हुए डॉ मोदी ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को परामर्श दिया कि प्रत्येक एक अंक के लिए उन्हें प्रयास करते रहना है। डॉ मोदी ने विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए कहा कि अपने भाग्य विधाता हम स्वयं हैं और हमें हमारी मेहनत के अनुसार हमें अवश्य सही परिणाम प्राप्त होंगें। उन्होनें अपने सेमिनार के अन्त में मैं तैयार हूं के नारे के साथ प्रत्येक विद्यार्थी को आगामी बोर्ड परीक्षा परिणाम एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए शत-प्रतिशत लक्ष्य दिया।
कार्यक्रम में इग्जीक्यूटिव डाईरेक्टर आशुतोष मोदी ने विद्यार्थियों को टॉप फॉरैन युनिवर्सिटीज में प्रवेश के विकल्पों के बारे में भी बताया जहां वि़द्यार्थियों को सिलेक्टेड टॉप युनिवर्सिटीज में शत-प्रतिशत स्कॉलरशिप के साथ एडमिशन मिल सकते हैं।
इस अवसर पर अभिभावकों ने भी डॉ मोदी को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में इग्जीक्यूटिव डाईरेक्टर आशुतोष मोदी, जॉली ऐन्जल्स डाईरेक्टर रानू मोदी, छात्रावास निदेशक कुरड़ाराम धींवा, डॉ रविशंकर शर्मा, जोगेन्द्र सिंह, आशा दड़िया राव, सोमेश भारद्वाज सहित समस्त स्टॉफ सदस्य उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि समूह की परंपरा के अनुसार अभी तक पेस परीक्षाओं के आधार पर 90 प्रतिशत एवं अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों एवं शूरवीर कोचिंग में एनडीए इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को डॉ मोदी स्वयं संबोधित करते हैं एवं उन्हें उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त करने के लिए मोटिवेट करते हैं।
उल्लेखनीय है कि उन्मेष सेमिनार के प्रभाव से ही झुंझुनूं एकेडमी ग्रुप ऑफ स्कूल्स के विद्यार्थी न केवल बोर्ड परीक्षाओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पाते हैं बल्कि नीट, जेईई, एनडीए इत्यादि प्रवेश परीक्षाओं में विद्यार्थी श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए उच्च प्रतिष्ठित संस्थानों में अपना स्थान सुनिश्चित कर पाते हैं।