Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत एसपी द्वारा वितरित किये गये नि: शुल्क हेलमेट
श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था, झुन्झुनू के तत्वाधान में राजधानी क्राफ्टस् एण्ड डॉटरस के सौजन्य से नि: शुल्क हेलमेट का किया गया वितरण
झुंझुनू, (31 दिसम्बर 2024)। जिला पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी आईपीएस ने बताया कि आज दिनांक 31-12-2024 को आदर्श बाल निकेतन स्कूल परिसर, झुन्झुनू में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम पर नि: शुल्क हेलमेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना और दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को कम करना है। श्री श्याम आशीवार्द सेवा संस्था, झुन्झुनू के तत्वाधान में राजधानी क्राफ्टस् एण्ड डॉटरस के सौजन्य से आदर्श बाल निकेतन स्कूल परिसर, झुन्झुनू में जिला पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी आईपीएस द्वारा 120 दुपहिया चालकों को नि:शुल्क हेलमेट वितरित किये गये। एसपी शरद चौधरी ने कहा कि किसी कारणवश कोई दुर्घटना हो जाती है तो पूरे परिवार को असहनीय पीड़ा को झेलना पड़ता है। ट्रैफिक नियमों का पालन करना चाहिए ताकि स्वयं की जान को सुरक्षित रखा जा सके। हेलमेट को बोझ न समझें, यह आपकी सुरक्षा के लिए है।
झुन्झुनू पुलिस सभी वाहन चालकों से अपील करती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और हेलमेट पहनकर अपनी और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। जिला पुलिस का उद्देश्य आमजन की सुरक्षित सड़क यात्रा सुनिश्चित करना है। हेलमेट पहनना एक छोटा सा कदम है जो जान बचा सकता है। हेलमेट बोझ नही सुरक्षा कवच है।