Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

राजस्थान यूथ आइकॉन अवॉर्ड के लिए 31 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन

चयनित प्रतिभागी एक लाख रुपए की राशि से होंगे सम्मानित

जयपुर, (30 दिसंबर 2024)। राज्य सरकार की बजट घोषणा वर्ष 2024-25 के तहत राष्ट्रीय युवा पुरस्कार की तर्ज पर राजस्थान यूथ आइकॉन अवॉर्ड की शुरुआत की गई है। इस पुरस्कार का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं की पहचान कर उन्हें सम्मानित करना है। यह पुरस्कार राष्ट्रीय युवा दिवस 12 जनवरी के अवसर पर प्रदान किए जाएंगे।

युवा मामले एवं खेल विभाग के शासन सचिव एवं राजस्थान युवा बोर्ड के अध्यक्ष, डॉ. नीरज कुमार पवन ने बताया कि यह पुरस्कार 15 से 29 वर्ष के आयु वर्ग के उन युवाओं को दिया जाएगा, जिन्होंने कला और संस्कृति, सामाजिक कार्य, विज्ञान संचार एवं प्रौद्योगिकी, नवाचार, शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, कृषि, पर्यावरण, उद्यमिता, महिला सशक्तिकरण और स्वच्छता जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य किया है। चयनित युवाओं को पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपए नकद राशि, मेडल और प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा।

इस पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 दिसंबर, 2024 तक राजस्थान युवा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://youthboard.rajasthan.gov.in/ पर किया जा सकता है। यह पहल राज्य के युवाओं को प्रोत्साहित करने और उनकी प्रतिभा को सम्मानित करने के उद्देश्य से की गई है, जो समाज और देश-प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.