Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

राईजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट : जिला स्तरीय समिट कार्यक्रम 29 नवम्बर को चावो वीरो ट्रस्ट बगड़़ में

झुंझुनूं, (26 नवंबर 2024)। राज्य में तीव्र औद्योगिक विकास के लिए राज्य स्तरीय राइजिंग राजस्थान इन्वेस्ट समिट 2024 का आयोजन 9 से 11 दिसम्बर, 2024 को जयपुर में आयोजित किया जा रहा है । इससे पूर्व प्रत्येक जिले में भी जिला स्तरीय राइजिंग राजस्थान इन्वेस्ट समिट का आयोजन किया जाना है। इसी परिप्रेक्ष्य में जिला प्रशासन, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र तथा रीको इकाई कार्यालय द्वारा 29 नवम्बर, 2024 को जिला स्तरीय समिट चावो वीरो ट्रस्ट बगड़ में आयोजित किया जावेगा। जिसमें विनिर्माण एवं सेवा क्षेत्र में उद्यम स्थापित करने वाले उद्यमियों के साथ एमओयू की कार्रवाई की जाएगी ।
जिला कलेक्टर रामावतार मीणा ने बताया कि अभी तक जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र झुन्झुनूं द्वारा 71 इकाइयों से एमओयू के लिये सहमति ली जा चुकी है। जिससे जिले में 1440 करोड़ का निवेश तथा प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से 8000 व्यक्तियों को रोजगार सृजित होगा। राज्य स्तर पर विभिन्न विभाग एवं ब्यूरो ऑफ इनवेस्ट प्रोमोशन द्वारा 51 एमओयू हस्ताक्षरित किये गये हैं। जिससे जिले में 38 हजार करोड़ का निवेश तथा प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से 1 लाख लोगों को रोजगार सृजित होगा। इस प्रकार से जिले में लगभग 39 हजार 400 करोड़ रूपये का निवेश एवं 1 लाख 10 हजार व्यक्तियों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर सुलभ होंगे ।

जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक अभिषेक चोबदार ने बताया कि एमओयू किये जाने वाली मुख्य मुख्य इकाइयों में एसीसी लिमिटेड व एसीसी सीमेंट प्रा.लि. द्वारा 3,500 व 300 करोड़ रूपये का निवेश किया जायेगा । स्टॉकवेल सोलर सर्विसेज द्वारा 3750 करोड़ व डेटन नेचुरल रिसोर्सेज प्रा.लि. द्वारा 4500 करोड़ रुपए का निवेश सोर ऊर्जा क्षेत्र में किया जायेगा । सखी महिला मिल्क प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड द्वारा वृहद् स्तर की डेयरी की स्थापना की जावेगी। जिसमें लगभग 550 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.