Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
जयपुर, (25 फरवरी 2026)। स्वायत्त शासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि प्रदेश के जिन नगरीय निकायों की सीमा और जनसंख्या में वृद्धी हुई है, उन्हें राज्य सरकार द्वारा बढ़ी हुई जनसंख्या के आधार पर ही अनुदान दिया जाएगा।
स्वायत्त शासन राज्य मंत्री खर्रा प्रश्नकाल के दौरान सदस्य कुलदीप द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि नगरपालिकाओं की श्रेणीयों के क्रमोन्नयन तथा नगर परिषद में क्रमोन्नत करने के लिए अलग-अलग प्रावधान हैं। उन्होंने कहा कि नगर पालिका पावटा-प्रागपुरा को ʻबीʼ श्रेणी में क्रमोन्नत करने के लिए परीक्षण करवाया जाएगा। साथ ही, मापदंडों के अनुकूल होने पर क्रमोन्नयन पर विचार किया जाएगा।
इससे पहले विधायक कुलदीप के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में स्वायत्त शासन राज्य मंत्री ने बताया कि नगर पालिका पावटा-प्रागपुरा को नगर परिषद में क्रमोन्न्त करने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।