Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनूं (4 अप्रैल 2026)। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू किए गए HPV टीकाकरण अभियान के बेहतर क्रियान्वयन में झुंझुनूं जिले ने दूसरा स्थान बनाया है। जिले शनिवार को 39 टीके लगाए गए जिसमें 12 टीके अकेले सीएचसी बुहाना पर लगाए गए। सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि 14 से 15 साल तक की बेटियों के लिए चलाए गए इस विशेष टीकाकरण अभियान का उद्वेश्य इन बेटियों को भविष्य में होने सर्वाइकल कैंसर के खतरे से सुरक्षा प्रदान करना है इसमें जिले की बेटियां उत्साह के साथ अपना टीकाकरण करवा रही हैं। जिसकी बदौलत जिला प्रदेश में सेकेंड टॉपर बना हुआ है। जिले में 24725 टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया हैं जो इस आयु वर्ग की बेटियां है।
सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि इस HPV टीकाकरण में जिला कलक्टर डॉ अरुण गर्ग विशेष रुचि ले रहे हैं और सभी विभागों के आपसी समन्वय करवाने और मार्गदर्शन करने से अभियान गति पकड़ रहा है।
आरसीएचओ डॉ दयानंद सिंह ने बताया कि यह बहुमूल्य वैक्सीन सरकार निःशुल्क उपलब्ध करवा रही हैं जबकि बाजार में चार से पांच हजार रु में लगाई जा रही। यह वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर को रोकने में कारगर है। एचपीवी वैक्सीन सभी सीएचसी, उप जिला एवं जिला अस्पताल में लगाए जा रहे हैं और जरूरत पड़ने पर अधिक संस्थानों पर सत्र आयोजित किए जा सकेंगे। शोध के अनुसार सर्वाइकल कैंसर के हर साल 80 हजार नए मामले सामने आते हैं और 42 हजार से ज्यादा महिलाओं की मौत हो जाती है। सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) महिलाओं बढ़ती समस्या है,एचपीवी वैक्सीन भविष्य में कैंसर से बचाव के लिए सबसे अच्छा उपाय है। सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वो अपनी बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए यह बहुमूल्य टीका अवश्य लगवाए।