Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

व्यवस्थित टू डू लिस्ट बनाकर समयबद्ध रूप से कार्य संपादित करें अधिकारी

नियमित रूप से होगी समीक्षा, प्रगति के आधार पर मिलेगी ग्रेड

जयपुर, (6 अप्रेल 2026)। सहकारिता विभाग के शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां डॉ. समित शर्मा ने निर्देश दिए कि विभाग में कार्यरत सभी अधिकारी आगामी दिनों में किए जाने वाले कार्यों की व्यवस्थित टू डू लिस्ट तैयार करें एवं सूची में शामिल कार्यों को समयबद्ध रूप से संपादित करें।

डॉ. शर्मा सोमवार को नेहरू सहकार भवन में विभागीय अधिकारियों द्वारा तैयार की गई टू डू लिस्ट के संबंध में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सभी अनुभागों के प्रभारी अधिकारियों व अन्य अधिकारियों के साथ सूची में शामिल किये गए कार्यों के संबंध में गहनता से चर्चा की और निर्देश दिए कि टू डू लिस्ट में किए जाने वाले कार्य के साथ इस संबंध में अब तक की प्रगति, फ्यूचर प्लान ऑफ एक्शन और कार्य को पूरा होने में लगने वाले संभावित समय का भी आवश्यक रूप से उल्लेख करें। उन्होंने कहा कि व्यवस्थित टू डू लिस्ट तैयार होने से अधिकारी अपने लक्ष्य के प्रति स्पष्ट रहेंगे और कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का प्रयास करेंगे।

शासन सचिव ने निर्देश दिए कि आगामी दिनों में संपादित किए जाने वाले कार्यों की सूची में मुख्य कार्यों के साथ ही उप कार्यों का भी उल्लेख किया जाए। साथ ही, रूटीन में किए जाने वाले कार्यों के अतिरिक्त यदि किसी नवीन कार्य की पहल की जानी है तो उसे भी टू डू लिस्ट में शामिल किया जाए। अधिकारियों को पहले से आवंटित कार्यों और टू डू लिस्ट में शामिल कार्य अलग-अलग होने चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यवस्थित टू डू लिस्ट तैयार हो जाने से यह ज्ञात रहेगा कि किस अधिकारी द्वारा क्या कार्य किए जा रहे हैं। टू डू लिस्ट की नियमित रूप से समीक्षा की जाएगी और कार्यों की प्रगति के आधार पर अधिकारियों को ग्रेड दी जाएगी। अधिकारियों की वार्षिक कार्य मूल्यांकन रिपोर्ट का आधार भी यही ग्रेड रहेगी। शासन सचिव ने यह भी निर्देश दिए कि वरिष्ठ अधिकारी टू डू लिस्ट की नियमित रूप से अनुभाग के स्तर पर भी समीक्षा करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.