Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

रामबाग सर्कल पर नई ट्रैफिक व्यवस्था, लेफ्ट फ्री टर्न से जनता को मिलेगी बड़ी राहत

जयपुर (4 अप्रैल 2026)l जयपुर शहर के व्यस्त मार्गों में शामिल टोंक रोड और रामबाग सर्कल पर ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए नई ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है। ट्रैफिक पुलिस ने प्रायोगिकतौर पर यहां लेफ्ट फ्री टर्न की सुविधा शुरू की है, जिससे वाहन चालकों को रेड लाइट पर अनावश्यक रुकना न पड़े और ट्रैफिक का दबाव कम हो सके।

नई व्यवस्था के तहत टोंक रोड स्थित अर्जुन की मूर्ति से रामबाग सर्कल की तरफ आने वाले वाहनों के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। यहां से अंबेडकर सर्कल और बाईस गोदाम की ओर मुड़ने वाले वाहन अब बिना रुकावट आसानी से निकल सकेंगे।

इसी तरह रामबाग सर्कल से जेडीए की ओर जाने वाले वाहनों के लिए भी मार्ग को सुगम बनाने के लिए बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक पुलिस ने इस व्यवस्था को फिलहाल परीक्षण के रूप में लागू किया है। चौराहे पर प्लास्टिक कोन लगाकर लेन को अलग किया गया है, ताकि वाहन चालक तय दिशा में ही चलें और अव्यवस्था न हो।

नई व्यवस्था के बारे में दे रहे थे जानकारी

अधिकारियों के अनुसार यदि यह प्रयोग सफल रहता है, तो यहां स्थायी रूप से पेंसिल बैरिकेड्स लगाए जाएंगे, जिससे व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जा सके। शुक्रवार को पुलिसकर्मी मौके पर तैनात रहकर वाहन चालकों को नई व्यवस्था के बारे में जानकारी दे रहे थे और उन्हें नियमों का पालन करने के लिए जागरूक कर रहे थे। पुलिस का कहना है कि आमजन का सहयोग मिलने पर ही इस तरह के प्रयोग सफल हो सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.