Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

हज यात्री को टीकाकरण एवं स्वास्थ्य परीक्षण करवाना होगा- राज्य हज कमेटी

जिला स्वास्थ्य केंद्रों पर हो रही है जांच, यात्रियों से समय पर प्रक्रिया पूरी करने की अपील

जयपुर, (2 अप्रैल 2026)। हज-2026 पर जाने वाले राजस्थान के हज यात्रियों के लिए टीकाकरण एवं स्वास्थ्य परीक्षण अनिवार्य किया गया है। राज्य हज कमेटी के अधिशाषी अधिकारी अबु सुफ़ियान चौहान ने बताया कि केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार निजी टूर ऑपरेटरों के माध्यम से जाने वाले यात्रियों पर भी यह व्यवस्था समान रूप से लागू होगी।

उन्होंने बताया कि हज यात्रियों का टीकाकरण एवं स्वास्थ्य परीक्षण चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से जिला स्तर के स्वास्थ्य केंद्रों पर किया जा रहा है। इसके लिए यात्रियों को अपने पासपोर्ट, हज यात्रा से संबंधित दस्तावेज, स्वास्थ्य जांच प्रमाण पत्र एवं निर्धारित प्रपत्र साथ लेकर निर्धारित केंद्र पर उपस्थित होना होगा।

उन्होंने बताया कि टीकाकरण एवं स्वास्थ्य परीक्षण की प्रक्रिया को समयबद्ध रूप से पूर्ण करना सभी यात्रियों के लिए आवश्यक है। किसी प्रकार की समस्या या असुविधा होने पर संबंधित मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.