Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
खेतड़ी, (5 अप्रैल 2026)। खेतड़ी, गोठड़ा सहित बसई, मेहाड़ा क्षेत्र के करीब 40 गांवों में पेयजल आपूर्ति 6 व 7 अप्रैल को बाधित रहेगी। जानकारी के अनुसार कुंभाराम लिफ्ट परियोजना के तहत चारावास पंप हाउस से खरकड़ा टैंक तक तथा खरकड़ा से खेतड़ी शहर तक आने वाली मुख्य राइजिंग पाइपलाइन में लीकेज सुधार एवं मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा।
इस कारण खेतड़ी, गोठड़ा सहित राजोता, बांसियाल, नानूवाली बावड़ी, शिमला, गोरीर, दूधवा, मानोता, रंवा, मेहाड़ा, बसई, नांगलिया समेत क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में दो दिन तक पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। विभाग ने आमजन से इस दौरान पानी का संयमित उपयोग करने और सहयोग बनाए रखने की अपील की है।