Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

वंदे गंगा अभियान को जन आंदोलन के रूप में चलाएं, जल संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ें: मुख्य सचिव

जल संकट वाले जिलों में अभियान को गंभीरता एवं गति के साथ संचालित करने के निर्देश -जिला कलेक्टर्स से कहा - लक्ष्य आधारित गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें

जयपुर, (23 मई 2026)। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने शनिवार को सचिवालय में आयोजित बैठक में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026” की तैयारियों एवं विभागवार गतिविधियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ते हुए इसे व्यापक जन आंदोलन के रूप में संचालित किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से जल संकट वाले जिलों में अभियान को गंभीरता एवं गति के साथ लागू करने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने सभी जिला कलेक्टर्स से अभियान के तहत निर्धारित लक्ष्यों एवं गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कहा कि सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें तथा अभियान के प्रत्येक घटक की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि जन सहयोग से जुड़ा सामाजिक दायित्व हैजिसमें गांव स्तर तक सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
 
बैठक में मुख्य सचिव ने रात्रि चौपालों की अवधारणा पर विशेष जोर देते हुए प्रभारी सचिवों एवं अधिकारियों को गांवों में रात्रि चौपाल आयोजित करने तथा प्रत्येक अधिकारी को प्रति माह कम से कम एक रात्रि गांव में प्रवास करने के लिए कहा। उन्होंने सभी प्रमुख शासन सचिवों एवं वरिष्ठ अधिकारियों को जिलों का दौरा कर अभियान गतिविधियों की समीक्षा करने तथा जमीनी स्तर पर जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षणजल स्रोतों के पुनर्जीवन तथा जन जागरूकता गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। विभागों को लागत दक्षता एवं संसाधनों के बेहतर उपयोग पर भी ध्यान देने के निर्देश दिए।
 
बैठक में आयुक्त एवं शासन सचिवपंचायती राज विभाग जोगा राम ने अभियान की रूपरेखा एवं विभागवार गतिविधियों की विस्तृत प्रस्तुति देते हुए बताया कि अभियान के दौरान राज्यभर में जल स्रोतों की सफाईवर्षा जल संरक्षणपौधारोपणश्रमदानजनजागरूकता गतिविधियांजल संरचनाओं का पुनर्जीवन तथा व्यापक जनभागीदारी आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत ग्राम पंचायत स्तर तक गतिविधियों की मॉनिटरिंग मोबाइल एप एवं रियल टाइम रिपोर्टिंग व्यवस्था के माध्यम से की जाएगी।
 
उल्लेखनीय है कि वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026” का आयोजन 25 मई से 5 जून तक किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत 25 मई को जल संरक्षण संकल्प एवं जनजागरूकता गतिविधियों से शुरुआत होगी। 26 से 31 मई तक विभिन्न विभागों द्वारा जल स्रोतों की सफाईवर्षा जल संरक्षणपौधारोपणरैलियांश्रमदानस्कूल एवं ग्राम स्तर पर जनभागीदारी कार्यक्रम तथा जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभियान के तेहत 1 जून को जल संरक्षण विषयक प्रदर्शनी एवं तकनीकी गतिविधियां आयोजित होंगीजबकि 2 से 5 जून तक राज्यभर में जल संरक्षणपर्यावरण संरक्षण एवं जनसहभागिता आधारित विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान का समापन 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक जनभागीदारी गतिविधियों के साथ किया जाएगा।
 
  बैठक में संबंधित विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिवप्रमुख शासन सचिवशासन सचिवप्रभारी सचिव एवं संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेजबकि सभी संभागीय आयुक्त एवं जिला कलेक्टर्स वीसी के माध्यम से बैठक से जुड़े।

Leave A Reply

Your email address will not be published.